8 लाख की चोरी में 50 हजार बरामद, 4 गिरफ्तार

0
105

CHORफर्रूखाबाद। 8 लाख की चोरी में 50 हजार रुपये जेवरात बरामद कर चार शातिर चोरों को चार तमंचे सहित गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा किया है| पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने मीडिया को बताया कि थाना शमशाबाद के मोहल्ला गढ़ी निवासी अजीम पुत्र कुदृदूस का कोतवाली कायमगंज के मुंशीनगला की मढ़ैया निवासी गुड्डू पुत्र असगर, शाकिर पुत्र लटूर एवं शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के ग्राम मेहितनगला निवासी कल्लू उर्फ बाटा पुत्र मेंहदी हसन को बीती रात थाना शमशाबाद के बिरियन ताड़ा के निकट गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुआंखेड़ा निवासी बहार, तथा मिर्जापुर के इस्लाम नगर निवासी मदीना भाग गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
पुलिस ने अजीम से 20 हजार रुपये, 315 बोर तमंचा व दो कारतूस, एक हाथ घड़ी, एक जोड़ी चांदी की तोडि़या, कल्लू से 15 हजार रुपये 12 बोर तमंचा, दो कारतूस, दो जोड़ी बिछिया, गुड्डू से तमंचा व 5 रुपये व शाकिर से 10 हजार रुपये बरामद किये। शमशाबाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि इन अभिुयक्तों ने बीेते वर्ष के माह दिसंबर में ग्राम खानपुर निवासी हरिराम शर्मा के घर से 7.20 लाख रुपये की नकदी एवं शमशाबाद बाजार में बृजेश कुमार की दुकान से सवा लाख रुपये के जेवरात चुराये थे। बरामद घड़ी हरीराम की है।

[adrotate banner="2"]