सपा नेता के दबाब में पुलिस गंगरैप के आरोपी को नहीं कर रही गिरफ्तार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: चोरी, लूट, डकैती या हो गैंगरेप जैसे गम्भीर मामले पहले तो पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखती| पीड़ित को कप्तान साहब के चक्कर लगाने के बाद भी यदि रिपोर्ट लिख भी ली तो पुलिस सपा नेता के इशारो का इन्तजार करती है कि कार्यवाही क्या की जाए| ये आरोप है उस पीड़ित का जिसकी गैंगरेप की रिपोर्ट कई चक्कर पुलिस कप्तान के लगाने के बाद लिखी गयी| अब पीड़िता पुलिस कप्तान के चक्कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए लगा रही है| आरोप है कि सपा प्रत्याशी के दबाब में मेरापुर पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है| वहीँ सपा प्रत्याशी खेमे का कहना है कि ये आरोप निराधार है| महिला के साथ बलात्कार जैसे मामलो में पुलिस को तुरंत गिरफ़्तारी करनी चाहिए|
Gangrap Merapur
पीड़िता का गैंगरेप 10 जनवरी 2014 को मेरापुर के मनोहर नगर में गैंगरेप हुआ था| पीड़िता मेरापुर थाने रिपोर्ट लिखाने गयी मगर वहाँ से उसे चलता कर दिया गया| इसके बाद एक महीने के बाद कई चक्कर पुलिस कप्तान के लगाने के बाद एस पी के आदेश पर 10 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ| मुकदमा छविराम उर्फ़ अवनीश पुत्र गिरंद सिंह, सुनील पुत्र सत्यराम के खिलाफ लिखा गया| अब पुलिस इन पर हाथ नहीं डाल रही है| पीड़िता एक बार फिर से गुरूवार को पुलिस कप्तान से मिली| पुलिस कप्तान ने पीड़िता और उसके परिजनो के सामने फोन पर मेरापुर थानाध्यक्ष को दो दिन के अंदर गिरफ़्तारी करने के आदेश दिए है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]