दुर्घटना में बाल-बाल बचे सूर्य प्रताप शाही

0
186

surya pratap sahiलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही आज सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। श्री शाही की गाड़ी ट्रक की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गई है।

[adrotate banner="3"]

श्री शाही बलिया से देवरिया लौट रहे थे। उसी समय उभाव के पास ट्रक ने गाड़ी में ठोकर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पिछली सीट पर बैठे शाही, चालक एवं दो अन्य सहयोगियों को मामूली चोट आई है लेकिन गाडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उभाव थाने की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शाही ने उभाव भाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। वह बलिया के मोहम्मदाबाद में भाजपा नेता बीरेंद्र राय के घर मागलिक समारोह में शामिल होने गए थे। दूरभाष पर जागरण को सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि उभाव रेलवे क्रासिंग के पास उनका चालक सडक के किनारे गाड़ी रोक रहा था कि इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने तेज ठोकर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग से वह बच गए। उनके हाथ में मामूली चोट लगी है। [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]