औरत के मुह लगने पर रेलकर्मचारी ने नुचवाया चेहरा

0
124

jitendra-farrukhabadफर्रुखाबाद: पड़ोसी से विवाद होने पर नाराज आरोपियों ने रेलकर्मी का मुह नाखुनो से बुरी तरह नोच लिया विरोध करने पर उसकी पत्नी और बेटो को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया | मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है |

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
उतराखंड में बीते 6 माह पूर्व ट्रालीमैन के पद पर तैनात रहा जितेन्द्र सिंह पुत्र रामसरूप का तबादला फतेहगढ़ के लिये हो गया था | जितेन्द्र परिवार के साथ शहर कोतवाली के लकूला में रह रहा है| पीड़ित जितेन्द्र ने बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ मोहल्ले से निकल रहा था उसी समय मुहल्ले की ही महिला रामबेटी ने गलत बात कह दी जिस पर दोनों में विवाद होने लगा | जितेन्द्र ने आरोप लगाया कि महिला राजबेटी ने अचानक अपने नाखुनो से उसके मुह पर हमला बोल दिया जिससे जितेन्द्र बुरी तरह घायल हो गया | पति को पिटता देख उसकी पत्नी लक्ष्मी व पुत्र बीचबचाव करने के लिये आ गये तो आरोपीयो ने उन्हें भी धुन दिया |

घायल जितेन्द्र ने घर में घुस कर नगदी भी लुट लेने का आरोप लगाया है | मारपीट के बाद घायल जितेन्द्र उसकी पत्नी लक्ष्मी पुत्र को लेकर लोहिया अस्पताल पहुचें जहा से उन्हें कोतवाली पुलिस को सुचना देने के लिये भेजा दिया गया |

[adrotate banner="2"]