भाजपा की सरकार बनने पर किया मिष्ठान वितरण

0
95

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : भाजपा नेताओ ने नगर में अपने प्रतिष्ठान पर एक बैठक कर तीनों राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने पर खुशी जाहिर करते हुये मिष्ठान वितरण किया।

[adrotate banner="3"]

bjp copy
सोमवार को नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक कर भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुये लोगों को मिष्ठान का वितरण किया। उन्होंने बोलते हुये कहा कि जिस प्रकार से तीनों प्रान्तों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है। ठीक उसी तरह पूर्ण बहुमत से केन्द्र की भी सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता है। आज अन्य दलों का हाजमा खराब हो चुका है। जिस तरीके से नरेन्द्र मोदी ने अलख जगायी है वह पूरे हिन्दुस्तान में गूंज रही है।

उन्होंने बोलते हुये कहा कि कांग्रेस का सूपडा साफ कर दिया है। महंगाई भ्रष्टाचार घोटालों ने कांग्रेस को खा लिया। सरकार पूर्णता निर्बल साबित हुई और अपने पैरों पर खुद कुल्हाडी मार ली। आने वाला समय अब भाजपा का है नरेन्द्र मोदी को अब कोई भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने से नहीं रोक सकता। पूरी जनता को पहले ही पता चल गया था कि कांग्रेस बुरी तरह से हारने वाली है। आने वाले लोक सभा चुनाव 2014 में रही बची सरकार की कसर पूरी हो जायेगी। वही कायमगंज में भी भाजपाइयो द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशिया मनाई गयी.

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]