महिला उत्पीड़न के प्रति पुलिस निष्क्रिय: अशोक पाण्डेय

0
103

FARRUKHABAD : महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अशोक पाण्डेय ने निरीक्षण भवन पहुंचकर महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि महिला उत्पीड़न के प्रति पुलिस निष्क्रिय है, पुलिस सक्रिय हो तो उनके पास वाद नहीं पहुंचें।mahila aayog

[adrotate banner="3"]

अशोक पाण्डेय ने निरीक्षण भवन में 40 वादों को सुना। जिनमें पुलिस से सम्बंधित ही अधिकांश मुकदमें पाये गये। शमसाबाद के ग्राम मुरैठी निवासी महिला रेखा चौहान पत्नी स्व0 राकेश ने सिसक सिसक कर श्रीमती पाण्डेय को बताया कि उसके ससुर श्यामपाल एक वर्ष से उत्पीड़ित कर रहे हैं। जबकि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद नहीं सुन रही। जिस पर अशोक पाण्डेय ने शमसाबाद थाना पुलिस से बात कर जांच के आदेश दिये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पत्रकारों से हुई बातचीत में अशोक पाण्डेय ने बताया कि उन्हें चार जिले मिले हैं। इन चार जिलों में वह हर माह जाकर सुनवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्क्रिय है। यदि पुलिस सक्रिय हो तो हमारे पास शिकायतें क्यों जायें। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक से भी बात की जायेगी।

[adrotate banner="2"]