छिटपुट विवादो के बीच संम्पन्न हुआ बीडीसी उप चुनाव

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : रविवार को थाना कम्पिल के गांव बहबलपुर गौरखेडा में बीडीसी का उपचुनाव सम्पन्न हुआ।बीडीसी के उप चुनाव में 80 प्रतिशत वोट डालकर मतदाताओं ने चारों प्रत्याशियों की किस्मत डब्बे में बंद कर दी है। एक तरफ कम्पिल चेयरमैन उदयपाल सिंह की मां राजवती मैदान में हैं तो दूसरी तरफ किषनपाल यादव मैदान में हैं। वहीं रामलडैते कष्यप व अशोक भी मैदान में उतरे हुये हैं। चुनाव के दौरान भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम कायमगंज, सीओ कायमगंज तथा तहसीलदार कायमगंज पूरे दिन पोलिंग बूथों पर डटे रहे।voter kaimganj
सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड लग गयी। गौरखेडा प्राथमिक विद्यालय में दोपहर 1 बजे तक 238 नम्बर बूथ पर 467 वोट में से 373 वोट पड चुके थे। वहीं 239 नम्बर बूथ पर 97 वोटों में से 73 वोट पडे थे। यहां तहसीलदार विनोद जोशी और मोहम्मदाबाद के सीओ योगेश कुमार पुलिस टीम के साथ डटे हुये थे। वहीं बलबलपुर गंधिया प्राथमिक विद्यालय में 2 बजे तक पोलिंग नम्बर 228 में 744 वोटों मे से 594 वोट पडे थे। वहीं पोलिंग नम्बर 227 में 252 वोटों मे से 179 वोट पड चुके थे।

उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह, क्षेत्राधिकारी एके रावत भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद थे। सुबह 7 बजे से ही गौरखेडा बलबलपुर में ग्रामीणों की भीड जुट गयी थी। दोपहर तक मतदान की गति धीमी पड गयी और इक्का दुक्का वोटर ही मतदान करते रहे। बलबलपुर गंधिया में पूर्व प्रधान राजवीर सिंह की पत्नी को वोट डालने से पूर्व जिलापंचायत सदस्य कुमुद्दीननगर रामपाल सिंह ने रोक लिया। जिस पर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया लेकिन उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले को रफादफा करते हुये पूर्व प्रधान की पत्नी का वोट डलवा दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कम्पिल चेयरमैन उदयपाल सिंह ने किशनपाल यादव पर आरोप लगाते हुये कहा कि किशनपाल ने 100 वोट फर्जी डाल लिये हैं जिस पर उपजिलाधिकारी ने जिन लोगों के वोट फर्जी डाले गये थे उन लोगों से पहचान पत्र, राशन कार्ड आदि प्रपत्र लेकर आने को कहा जिस पर किशनपाल सिंह के समर्थक इसका विरोध करने लगे। लेकिन इस विरोध का कोई खास असर सामने नही आया। बाद में उपजिलाधिकारी ने विरोध कर रहे लोगों को पोलिंग बूथ से 200 मीटर के बाहर जाने के निर्देष दिये। जिस पर पुलिस ने किशनपाल सिंह के समर्थकों को पीछे खदेड दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने जिन लोगों के फर्जी वोट डाल दिये गये थे उनके टेंडर वोट डला दिये।