पैप्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

0
118

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : अपनी बीमार बहन को देखकर लौट रहे युवक को जहर खुरान गिरोह ने अपना शिकार बनाते हुये उससे हजारों रूपये सहित कीमती सामान लूट लिया। युवक को अचेत अवस्था में रोडवेज बस चालक ने शमसाबाद के रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने युवक को 108 नम्बर एम्बूलेंस से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा।jaharkhurani
शुक्रवार को पडोसी जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव बझेरा निवासी अवधेश उर्फ पप्पू पुत्र सोनपाल अपनी बहन के घर नागलोई दिल्ली गया हुआ था। बहन की हालत खराब थी जिसको देखने के लिए अवधेश दिल्ली गया था बीती रात लौटते समय रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह ने पैप्सी में नशीला पदार्थ देकर युवक से लगभग 35 हजार रूपये, मोबाइल, कीमती कपडे आदि सामान लूट लिया। युवक को रोडवेज बस चालक व परिचालक ने शमसाबाद के पास बस से नीचे फेंक दिया। जब सुबह उधर से गुजर रहे लोगांे ने युवक को सडक के किनारे पडा हुआ देखा तो युवक की सूचना थाना शमसाबाद पुलिस को दी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 नम्बर एम्बूलेंस से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जब युवक को कुछ होश आया तो युवक ने अपने घर का पता बताते हुये परिजनों को नम्बर बताया जिस पर अस्पताल में मौजूद लोगों ने फोन द्वारा सूचना युवक के परिजनों को दी है। जब परिजनों को घटना के सम्बन्ध में जानकारी हुई तो परिजनेां में अवधेश की पत्नी शीला व चर्चरा भाई ब्रजेश पुत्र रामस्वरूप मोटर साइकिल से आ रहे थे तभी रास्ते में गांव फरसोली के पास शंकर ताल के सामने उनकी बाइक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर फिसल गयी। जिससे ब्रजेश व शीला गंभीर रूप से घायल हो गये। इन्हें भी कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां ब्रजेश की चिंताजनक हालत को देखते हुये उसे चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रिफर कर दिया।

[adrotate banner="2"]