केबीसी-7 में उप्र की फातिमा बनीं पहली महिला करोड़पति

0
110

fatimaमुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सातवें संस्करण (केबीसी-7) में पहली महिला करोड़पति बनने का गौरव फिरोज फातिमा ने हासिल किया है।

[adrotate banner="3"]

महानायक अभिताभ बच्चन की मेजबानी वाले टीवी शो के इस सीजन में एक करोड़ रुपये जीत कर पहली महिला करोड़पति बनीं 22 वर्षीय फातिमा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हैं। बीएससी कर चुकी फातिमा कभी नहीं चाहती थीं कि आर्थिक समस्याओं के चलते उनकी बहन की पढ़ाई रुके। उसकी पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई की कुर्बानी दे दी। इसके बाद फातिमा का बस एक ही लक्ष्य था कि वह इस शो में हिस्सा लेकर भारी धनराशि जीतें और उससे अपने महरूम पिता के कर्ज को चुका सकें। उन्होंने केबीसी के लिए खुद को तैयार करने के लिए न्यूज चैनलों और अखबारों का ही सहारा लिया जिससे अपनी जानकारियों और सामान्य ज्ञान को बढ़ाया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
फातिमा ने कहा कि मैंने जब एक करोड़ रुपये जीते तो मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा था। लेकिन जब दर्शकों ने तालियां बजाई और बच्चन जी ने मुझे गले लगाया तो इसका एहसास हुआ। अब फातिमा की ख्वाहिश है कि वह अपनी उच्च शिक्षा को पूरी कर अपनी मां को तनाव मुक्त जिंदगी देंगी। केबीसी के इस एपिसोड का प्रसारण सोनी चैनल पर आगामी एक दिसंबर को होगा।

[adrotate banner="2"]