FARRUKHABAD : उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित सभी लम्बी दूरी की ट्रेनों का फतेहगढ़ स्टेशन पर ठहराव करने और फतेहगढ़ स्टेशन की अन्य समस्याओं को लेकर जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल आंदोलन करेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रविवार को जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट की ओर से तनु कुदेशिया जिला मंत्री के आवास तलैया लेन फतेहगढ़ में बैठक कर रणनीति बनायी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जनहित को देखते हुए उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित सभी लम्बी दूरी की ट्रेनों का फतेहगढ़ स्टेशन पर ठहराव करने और फतेहगढ़ स्टेशन की गंभीर समस्याओं के सम्बंध में आंदोलन किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि जनहित को देखते हुए उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित सभी लम्बे रूटों की ट्रेनों का ठहराव फतेहगढ़ स्टेशन पर पर किया जाये। गंभीर समस्याओं को लेकर 1 दिसम्बर को समाजसेवी संगठनों से समर्थन लेकर युवा उद्योग व्यापार मण्डल फतेहगढ़ स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करेगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
तनु कुदेशिया ने व्यापारियों से अपील की कि 1 दिसम्बर को फतेहगढ़ स्टेशन पर धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। दीपक राठौर जिला संगठन मंत्री ने कहा कि धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए युवा व्यापारी गंभीर रेल समस्याओं के लिए जनहित के बारे में बताकर बाजारों में घूमकर प्रचार करेंगे। अभिषेक दुबे ने कहा कि इसी वर्ष के फरवरी माह में रेल बजट में रेल मंत्री द्वारा कानपुर वाया फर्रुखाबाद होकर आनंद बिहार दिल्ली जाने वाली ट्रेन की घोषणा की थी। अभी तक इस ट्रेन का संचालन नहीं हो सका है।
इस दौरान राजू ठाकुर, विशाल शुक्ला, शिवम अरोरा, सोनू अरोरा, शोभित गंगवार, अन्शुल मिश्रा, रमन कटियार, अनु कुदेशिया, वैभव कटियार, अंकित मिश्रा, राजू, अभय दुबे, सुधीर सिंह, आशीष यादव, अमित कुमार, विशाल आदि मौजूद रहे।


