कार गैरिज में गैस बेल्डिंग टंकी फटी, बाल बाल बचे ग्राहक

0
144

FARRUKHABAD : कार गैरिज में अचानक बेल्डिंग करते समय गैस की टंकी फट गयी। जिससे मौके पर मौजूद ग्राहक बाल बाल बच गये।
cylender
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित हिन्दुस्तान होटल के सामने छोटू अतीक मारुति गैरिज के सामने कार रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार शाम तकरीबन 6 बजे कार मे बेल्डिंग करते समय बेल्डिंग का सिलेण्डर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आस पास के दुकानदार व स्थानीय नागरिकों की भीड़ गैरिज पर लग गयी। सिलेण्डर के परखच्चे उड़ गये। मौके पर किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]