विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर पहुंचाना युवा मोर्चा का लक्ष्य

0
128

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ स्थित गेस्ट हाउस में कमल क्लब युवा मोर्चा की प्रथम जिला कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा प्रांशुदत्त द्विवेदी रहे। प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाना ही युवा मोर्चा का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

[adrotate banner="3"]

प्रांशुदत्त द्विवेदी ने नव नियुक्त जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों को माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर 2014 लोकसभा चुनाव में लगना है और युवाओं के प्रेरणाश्रोत विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर पहुंचाना है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा निभाई जायेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिला महामंत्री युवा मोर्चा शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि हम सभी को आज से ही विवेकानंद जी के आदर्शों को मानते हुए राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाने के लिए जुटना होगा। इसमें हम सभी को जातियों को भूलकर हिन्दू बनकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

युवा मोर्चा कमल क्लब के जिला संयोजक हिमान्शु शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि हम सभी को अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ना है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ से भाजपा को जीत दिलानी है।

बैठक में मुख्य रूप से अनुराग चतुर्वेदी, मयंक दुबे, शुभम भट्ट, सौरभ कुमार, देवेश, गुन्जन, गौरव शुक्ला, धीरज कश्यप, राजीव, संजय पाठक, छोटू, रमन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]