डा0 रजनी सरीन बनी वरिष्ठ नागरिकों की संस्था समन्वयक

0
158

FARRUKHABAD : शहर में चल रही वरिष्ठ नागरिकों की संस्थाओं का समन्वयक रजनी सरीन को बनाया गया है। यह फैसला डा0 रजनी सरीन के रेलवे रोड स्थित आवास पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने लिया।RAJANI SAREEN copy

[adrotate banner="3"]

शहर में चल रही वरिष्ठ नागरिकों की संस्थायें संगम, बनाकस, बनारस, वृद्व जन सेवा कल्याण समिति के समन्वयक के पद पर पहले स्व0 ग्रीशचन्द्र कटियार थे। लेकिन उनका निधन हो जाने के बाद रविवार को दोपहर बाद डा0 रजनी सरीन के आवास पर वरिष्ठ नागरिक एकत्रित हुए। वयोवृद्व नागरिकों ने डा0 रजनी सरीन को वरिष्ठ नागरिकों की संस्थओं का समन्वयक चुना है। डा0 रजनी सरीन साहित्यिक सामाजिक संस्था अभिव्यंजना की प्रमुख भी हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान डा0 रजनी सरीन ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि जनपद के बुजुर्गों ने उन्हें यह पद देकर गौरवान्वित किया है। बैठक में आये सभी वरिष्ठ नागरिकों का डा0 रजनी सरीन ने धन्यवाद दिया। इस दौरान सेवाराम गुप्ता, डा0 ब्रह्मदत्त अवस्थी, दिवाकरनंद दुबे, यदुनंदनलाल गोस्वामी, कैलाशचन्द्र कटियार, लक्ष्मण ंिसह एडवोकेट के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]