लोहिया अस्पताल में घटिया निर्माण कार्य देख मुख्य सचिव ने लगायी सीएमएस की क्लास

0
91

FARRUKHABAD : जनपद में तीन दिवसीय दौरे पर आये पीडब्लूडी विभाग के मुख्य सचिव संजीव कुमार ने शनिवार को सुबह लगभग साढ़े 8 बजे लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। लोहिया अस्पताल में बन रहे कमरों में घटिया निर्माण कार्य देख मुख्य सचिव ने सीएमएस की जमकर क्लास लगा दी।sachive sanjeev kumar - cms a k mishra

[adrotate banner="3"]

लोहिया अस्पताल में मुख्य सचिव के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचते ही कर्मचारियों व डाक्टरों में हड़कंप मच गया। मुख्य सचिव ने सबसे पहले लोहिया अस्पताल में बन रहे कमरों के निर्माण कार्य को देखा। मुख्य सचिव ने निर्माण सामिग्री के अलावा सीमेंट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग होने पर सचिव ने सीएमएस ए के मिश्रा को जमकर हड़काया।sachiv1

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मुख्य सचिव संजीव कुमार ने सीएमएस  से कहा कि निर्माण सामिग्री में गुणवत्ता के साथ- साथ तेजी से निर्माण कार्य करायें। मुख्यमंत्री का जनपद में दौरा हो सकता है। वह लोहिया अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। जिससे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करा दें। जिसके बाद सीएमएस आपरेशन कक्ष पहुंचे जहां निरीक्षण के बाद उन्होंने अपना कान साफ कराया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव भी साथ रहे।sachiv 2 sanjeev kumar

[adrotate banner="2"]