बाइक सवार युवक से मारपीट कर नगदी लूटी

0
99

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नगलासूखा निवासी एक युवक को  बाजार से घर वापस बाइक से जाते समय मारपीट कर नगदी लूट ली व शराब के नशे में लुटेरो ने बाइक में भी तोड़ फोड़ कर दी.Loot
नगलासूखा निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र गिरन्द सिंह अपनी बाइक संख्या यूपी ७६ एल ०८८२ से कायमगंज बाजार आया था। बाजार से पांच बजे सायंकाल वह अपने घर वापस जा रहा था। जब वह कस्बा से सटे गांव टिलियां के सामने पहुंचा। पुलिया के पास गांव टिलियां निवासी मलखान सिंह लोधी व मेहरबान ने रोक लिया और तमंचा तानकर बाइक से नीचे गिरा दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बाइक भी जमीन पर गिर पड़ी। जिससे बाइक का अगला इन्टीगेटर भी टूट गया। उसका आरोप है कि इन दोनों लोगों ने मेरी मारपीट करते हुए शर्ट की ऊपर वाली जेब में रखे दो हजार रूपये लूट लिए।  यह दोनों लोग मेरी तलाशी लेने के लिए मारपीट कर रहे थे। तब तक कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मुझे इन लुटेरों के चंगुल से छुड़ा दिया। जिससे पेन्ट की अंदरवाली जेब में रखे २७०० रूपये बच गये।

[adrotate banner="2"]