हादसे के बाद याद आये अतिशबाजी लाइसेंस: डीएम ने बुलायी बैठक

0
100

FARRUKHBABAD : बीते गुरुवार को मोहम्मदाबाद में भारी विस्फोट के बाद तीन लोग घायल हो गये थे जिनमें एक की शुक्रवार को मौत हो गयी। उसके बाद ही प्रशासन शायद चेतता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी पवन कुमार ने 14 अक्टूबर को साढ़े 11 बजे अधिकारियों की मीटिंग कलेक्ट्रेट मुख्यालय में बुायल है।D M pawan kumar1

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार बैठक में सम्बंधित थानों के प्रभारियों को आतिशबाजी विक्रय करने वाले लाइसेंन्सियों को भी साथ लाने के लिए कहा गया है। साथ ही वर्ष 2012 में अस्थाई आतिशबाजी विक्रय करने हेतु परमिट जारी किये गये थे। इन चिन्हिंत स्थानों को दोबारा स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं। थाना प्रभारियों को सूची स्थल की रिपोर्ट सहित निर्धारित समय पर मीटिंग में पहुंचने के लिए कहा गया है।

14 अक्टूबर को होने वाली बैठक में सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों के अलावा प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत, अग्नि शमन अधिकारी को भी बुलाया गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शहर में मात्र आठ थोक लाइसेंस धारक
जिलाधिकारी द्वारा जारी की गयी सूची के अनुसार शहर में आतिशबाजी के लिए मात्र 8 थोक लाइसेंस धारक हैं। जो स्थाई रूप से आतिशबाजी का कार्य कर सकते है। जिनमें परमिन्दर सिंह पुत्र मदनपाल निवासी रेटगंज, आनंद कपूर पुत्र भोलानाथ कपूर निवासी 5/2 गली दयाराम नेहरू रोड, चन्द्रशेखर पुत्र दयाराम गुप्ता निवासी ग्राटगंज, हरिशंकर गुप्ता पुत्र गिरवर लाल निवासी नितगंजा साउथ, सचिन कुमार मिश्रा पुत्र सोम प्रकाश मिश्रा निवासी खतराना, सुनील कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी नुनहाई स्ट्रीट, लक्ष्मण टण्डन पुत्र कैलाश नरायण टंडन निवासी गोला कोहना फतेहगढ़, इन्दीवर गुप्ता पुत्र हरीशंकर गुप्ता निवासी नितगंजा शामिल हैं। जिनमें कोई भी लाइसेंस धारक 450 किलोग्राम आवाज वाली आतिशबाजी से अधिक आतिशबाजी नहीं रख सकता।

[adrotate banner="2"]