शिक्षा मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने पीटा

0
112

Ministerजयपुर: जयपुर के एक स्कूल में कमरों का लोकार्पण करने गए राजस्थान के शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा के साथ बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई।विकास कार्य नहीं करवाने के आरोप में विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए, लेकिन बात बिगड़ गई और मंत्री व प्रदर्शनकारियों के बीच लात-घूंसे तक चलने लगे।

[adrotate banner="3"]

प्रदर्शनकारियों ने 66 साल के शिक्षा मंत्री की उम्र का भी लिहाज नहीं किया और चेहरे पर मुक्के जड़ दिए। हालांकि बाद में स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने मंत्री को तुरत-फुरत में वहां से निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि शिक्षा मंत्री ने उनके काम नहीं कराए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]