बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार खम्भे से टकरायी

0
172

FARRUKHABAD : मौत को दावत दे रहे फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के पोलों से फिर आज एक बडा हादसा होते होते बच गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार खम्भे से जा टकरायी। जिससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये।kar

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित बढ़पुर ब्लाक के लगभग सामने एक सेन्ट्रो कार संख्या यूपी 78 ए जे 3814 विद्युत पोल से टकरा गयी। बाइक सवार भी चुटहिल हो गया। लेकिन मौका देखकर बाइक सवार खिसक गया। कार में बैठे लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने पहुंचकर कार अपने कब्जे में ले ली। इससे पहले भी दर्जनों हादसे विद्युत पोलों की बजह से हो चुके हैं। कई योजनाओं में अधिकारियों द्वारा इन खम्भों को सड़क के किनारे लगाने की बात कही गयी लेकिन हकीकत में कुछ भी नहीं हुआ।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]