गार्ड इकरार हत्याकाण्ड: पुलिस तफ्तीश टावरकर्मियों के इर्दगिर्द

0
110

FARRUKHABAD : टाटा डोकोमो टावर के गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस लगभग खुलासे की तरफ पहुंच गयी है। शक की सुई अब टावर कर्मियों के इर्द गिर्द घूम रही है। police

[adrotate banner="3"]

बीते सोमवार की रात टाटा डोकोमो के टावर पर गार्ड इकरार पुत्र मोहम्मद इबरार की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस सम्बंध में इकरार के मित्र जबर सिंह उर्फ नन्हें पाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। तफ्तीश में लगी क्राइमब्रांच की टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। अब तक की पड़ताल में टावर पर नौकरी को लेकर विवाद सामने आने की बात चर्चा में आयी है। वहीं पुलिस दो अन्य युवकों को लेकर पूछताछ कर रही है। टावर टेक्नीशियन भी पुलिस के शक के दायरे में आ चुका है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]