एक की गिरफ्तारी के बाद कलेजे में पड़ी ठंडक, लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

0
120

FARRUKHABAD : भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन खड़े करने वालों को झूठे मुकदमों में फांसने की परम्परा कोई स्थानीय या नई नहीं है। यह परम्परा पुरानी भी है और राष्ट्रीय स्तर पर भी है। जो भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठायेगा वह इसी तरह हवालात और जेल की हवा खायेगा। आज ऐसा ही कर दिखाया लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों ने जहां पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल जैन को हवालात में डलवाने के बाद ही उनका कलेजा ठंडा हुआ और कर्मियों ने तीन दिन बाद हड़ताल खत्म कर दी।cmo rakesh kumar1

[adrotate banner="3"]

तीन दिनों से लोहिया अस्पताल में विकास मंच के कार्यकर्ताओं के विरोध व गिरफ्तारी को लेकर डाक्टरों व कर्मचारियों द्वारा हड़ताल जारी थी। बुधवार को जैसे ही कर्मचारियों को पता चला कि विकास मंच के कार्यकर्ता राहुल जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो कर्मचारियों के कलेजे की आग ठंडी हो गयी और हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। कर्मचारियों ने कहा कि इस लड़ाई में उनकी जीत हुई है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाने के लिए लोहिया अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ आवाज उठायी जायेगी। किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जायेगी। कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारों के साथ हड़ताल खत्म कर दी और ओपीडी के साथ ही लोहिया अस्पताल में सभी डाक्टर व कर्मचारी अपने अपने काम पर चले गये।

[adrotate banner="2"]