लोहिया अस्पताल के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल जैन गिरफ्तार

0
99

फर्रुखाबाद: आखिर डॉक्टर्स का दबाब कामयाब हो गया| लोहिया अस्पताल ने व्याप्त भ्रष्टाचार और कामचोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले फर्रुखाबाद विकास मंच सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता राहुल जैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| सदर कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि राहुल जैन को उनके नाला मछरट्टा स्थित प्रतिष्ठान से पकड़ा गया है| गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है| दो दिन से लोहिया अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी जिला अस्पताल में ताला बंदी कर हड़ताल किये हुए है| तीसरे दिन भी हड़ताल जारी है और मरीजो को अस्पताल के अन्दर घुसने नहीं दिया जा रहा है|rahul jain1

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उधर संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा है कि ये प्रशासन की नाकामी है जो अस्पताल की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने की जगह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालो के खिलाफ ही बिना पूछताछ किये गिरफ्तार कर रही है| झूठे मुकदमे और हड़ताल के दबाब के आगे प्रशासन भले ही झुका हो मगर लोहिया अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के समाप्त होने तक संगठन चुप नहीं बैठेगा| उन्होने कहा कि जनता उनके साथ है| वे निजी लडाई नहीं जनहित की जंग लड़ रहे है इसमें गिरफ्तारो और लाठी चार्ज जैसी घटनाएं मनोबल बढ़ाती है घटाती नहीं है|

[adrotate banner="2"]