लडाई आर पार की- डॉक्टर्स की हड़ताल के खिलाफ अब तक 8 सामाजिक संगठन हुए लामबंद

0
96

Supporters of anti-corruption activist Aफर्रुखाबाद: सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों और लोहिया अस्पताल के डॉक्टर्स की चल रही हड़ताल के खिलाफ जनता में आक्रोश भड़क सकता है| फर्रुखाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जो दबाब बनाया जा रहा है वो जिले के कई संगठनों को पच नहीं रहा है| भ्रष्टाचार और कामचोरी के खिलाफ मंच के अभियान में खुद सुधरने की जगह उल्टा दबाब बनाने के लिए एक और जहाँ डॉक्टर्स ने इमरजेंसी सेवा और पोस्टमार्टम सेवा बंद करने का एलान कर दिया है वहीँ जिले के 8 संगठन एकजुट होकर सडको पर उतरने का मन बना चुके है| यदि ऐसा हुआ तो सरकारी कर्मचारियो की न केवल बदनामी होगी बल्कि स्थिति और भी विस्फोटक हो सकती है| वैसे भी जनता में भ्रष्टाचार के खिलाफ उठा गुबार अंदर ही अन्दर उबल रहा है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बनारस विकास मंच का साथ देने को तैयार-
जिले में वयोवृद्ध नागरिक संगठन के मुखिया यदुनंदन लाल गोस्वामी ने जे एन आई को बताया कि विकास मंच का मुद्दा गरीब और कमजोर वर्ग के हित का मुद्दा है| कोई अमीर व्यक्ति सरकारी अस्पताल में दवा लेने नहीं जाता है| भले ही सरकारी मशीनरी कम हो| जरुरत के हिसाब से डॉक्टर्स न हो और डॉक्टर्स पर प्रेशर हो मगर जितना है उसका तो सदुपयोग होना चाहिए| अस्पताल में मरीजो को समय से बैठ न देखना गंभीर मुद्दा है| बुधवार को उन्होंने मीटिंग बुलाई है उसमे विचार विमर्श होगा| उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की हड़ताल जनहित में सही नहीं है| कोई मारपीट की घटना नहीं हुई| फर्नीचर खुद फेका गया और हाजिरी रजिस्टर फाड़ मुकदमा लिखा कर जनता की आवाज को कमजोर करने की चाल चली गयी है| वे विकास मंच के साथ मंच साझा कर इस मुद्दे पर अनशन पर भी बैठने को तैयार है| इस मामले पर जिलाधिकारी से पहले मिला जायेगा|
गुलाबी गैंग ने तैयार की योजना-
गुलाबी गैंग की जिला प्रभारी अंजली यादव ने बताया कि सरकारी डॉक्टर्स और कर्मचारी जनता के पैसे से वेतन लेते है और इन्हें जनता का काम करना पड़ेगा| मनमानी नहीं चलेगी| अस्पताल जनता है इसमें ताला नहीं डाला जा सकता| लोहिया अस्पताल का भ्रष्टाचार कौन नहीं जानता| गुलाबी गैंग कंधे से कन्धा मिलकर विकास मंच का साथ देगा| रणनीति के तहत सडको पर भी उतरेगा| मगर अब भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं होगा| ये तो सरासर गुंडई हो रही है| एक तो जनता का काम नहीं करो और विरोध करो तो लाठी खरीद लाओ| विकास मंच की महिलाए कल से अपना अभियान शुरू कर देंगी|
लोहिया अस्पताल के भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्वोदय मित्र मंडल भी हुआ तैयार-
सर्वोदय मित्र मंडल के जिला मुखिया लक्ष्मण सिंह अधिवक्ता ने जेएनआई को बताया कि उनका संगठन लोहिया अस्पताल की बेमतलब की हड़ताल के खिलाफ है| गरीब मरीजो का इलाज करने की जगह अस्पताल परिसर नेतागिरी का अड्डा बना रहे है सरकारी कर्मचारी| भ्रष्टाचार का विरोध जमकर किया जायेगा| समय से ओपीडी में डॉक्टर्स को बैठना पड़ेगा| गरीबो को दवाई देनी पड़ेगी| वे इस मुद्दे पर विकास मंच के साथ खड़े है| इसके लिए वे जेल जाने तक को तैयार है| सरकारी नौकर काम भी नहीं करना चाहता और जानता पर गुर्राता भी है अब ऐसा होने देंगे|
महिला मोर्चा कल मिलेगा जिलाधिकारी से-
लोहिया अस्पताल में चल रही हड़ताल और विकास मंच के कार्यकर्ताओ के खिलाफ लिखे गए फर्जी मुकदमे के विरोध में जन क्रांति पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रही शकुन्तला शाक्य कल लगभग ३०-४० महिलाओ के साथ जिलाधिकारी से मिलेगी| और लोहिया अस्पताल की दुर्दशा के बारे में अवगत कराएंगी| शकुन्तला शाक्य ने बताया कि वे और उनके साथ की महिलाये विकास मंच की लडाई को अंतिम साँस तक लड़ेंगी| जनता के लिए गिरफ्तारी तो क्या वे जान देने को भी तैयार है|

किसान यूनियन का मिला साथ-
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने बताया कि किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य से उनकी बात हुई है| अरविन्द का फोन मोहन के पास आया था| किसान यूनियन भ्रष्टाचार के इस मुद्दे पर लाठी डंडे के साथ विकास मंच साथ खड़े होंगे| 26/27 को यूनियन का मुख्यालय पर प्रदर्शन का कार्यक्रम बन रहा है| लडाई आर पार की होगी| गरीब और कमजोरो के साथ किसान यूनियन हमेशा खड़ी है|
जिला व्यापार सभा, उद्योग व्यापार संगठन और व्यापार मंडल (मिश्र गुट) ने भी मोर्चा सम्भाला-
एक एक कर कई संगठन लोहिया अस्पताल में हुई अनावश्यक हड़ताल के खिलाफ खड़े हो रहे है| जिला व्यापार सभा के नगर महासचिव विमल गुप्ता (समाजवादी पार्टी), उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री जीतेन्द्र अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ताओ के हस्ताक्षर से सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल को एक चीठी भेजी गयी है जिसमे कहा गया है कि जनता के टैक्स से वेतन पाने वाले डॉक्टर जब जनता का इलाज नहीं कर रहे थे तब उनका विरोध किया गया और बदले में कार्यकर्ताओ की पिटाई की गयी| लोहिया अस्पताल में अब तक हुए पिछले दो माह के कारनामो की अख़बार में छपी कट्टिंग भी भेजी गयी और आवश्यक कार्यवाही की मांग और दिशा निर्देश मांगे गए| इसी के साथ व्यापार मंडल (मिश्र गुट) के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र बोबी ने बताया कि लोहिया अस्पताल में हुए बबाल के मुद्दे पर वे विकास मंच के साथ है| भ्रष्टाचार की लडाई को अब सामूहिक रूप से लड़ा जायेगा| जनता का सहयोग माँगा जायेगा| कल वे व्यापार मंडल की मीटिंग बुलाकर रणनीति तय करेंगे और कल से ही लडाई में विकास मंच का साथ देंगे| सड़क के आन्दोलन से लेकर जेल जाने तक वे विकास मंच के साथ खड़े है| भ्रष्टाचार देश और गरीब जनता को खा रहा है और लोहिया अस्पताल का भ्रष्टाचार कौन नहीं जानता? लोहिया अस्पताल के सामने खड़े आलिशान प्राइवेट नर्सिंग होम इसी लोहिया अस्पताल में तैनात रहे डॉक्टर्स की कामचोरी की देन है| और ये सिलसिला आज भी चल रहा है लोहिया में हड़ताल और कर्मचारी कमीशन पर मरीजो को प्राइवेट अस्पताल पहुचाने का धंधा कर रहे है|

इंडिया अगेंस्ट करप्शन और आप पार्टी के कार्यकर्ता सहित कई और संगठनों के बीच आपस में विचार विमर्श चल रहा है| इस तरह से एक एक कर नगर के कई संगठनों में लोहिया अस्पताल में बेबजह हड़ताल के खिलाफ आक्रोश पैदा हो रहा है| संगठनों का कहना है कि ८/१० लड़के गए भी थे तो पुलिस भी तो मौके पर पहुच गयी थी| जो कुछ हुआ उन्ही के सामने हुआ| उन्हें जाँच पड़ताल कर कार्यवाही करने दो| जबरदस्ती गिरफ्तारी की मांग पर अड़ कर जनता का काम न करना ठीक नहीं है| संगठनों ने दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद हालात और बिगड़ सकते है| कितनो को गिरफ्तार करोगे| सब गिरफ्तारी के लिए तैयार है| मगर इस बार व्यवस्था सुधारनी पड़ेगी| इसके बिना कोई समझौता नहीं होगा| संगठनों के पदाधिकारियो का कहना है कि जनता के हित में माग करना क्या कोई अपराध है| कोई मारपीट की घटना नहीं हुई| कोई व्यक्तिगत रंजिश का मामला नहीं था| मंच के कार्यकर्ता समय से अस्पताल में बैठ मरीजो को देखने की तो माग कर रहे थे| इसमें दिक्कत क्या है| डॉक्टर्स समय से 8 बजे अपने अपने कक्ष में बैठ मरीजो को देखे| यही तो विकास मंच या कोई भी जनता का आदमी चाहेगा| संगठनों ने सलाह दी है कि वेवजह जनता को परेशान न करे| क्योंकि जनता जाग गयी तो बड़ी मुश्किल होगी| कई संगठन इस मुद्दे पर कल जिलाधिकारी से मिलने जा रहे है| इसके बाद सभी संगठनों की सामूहिक बैठक बुलाने पर भी विचार हो रहा है|

[adrotate banner="2"]