मायके आयी महिला की बाइक की टक्कर से मौत

0
102

FARRUKHABAD : प्रातः शौच के लिए गयी वृद्वा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था में वृद्वा को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[adrotate banner="3"]

vradhaपड़ोसी जनपद मैनपुरी के थाना इलाऊ अर्जुनपुर गढ़ी निवासी 50 वर्षीय पुष्पादेवी पत्नी पूरनसिंह चौहान कुछ दिनों पूर्व राजेपुर क्षेत्र के ग्राम डबरी में पिता श्रीकृष्ण सिंह राठौर से मिलने आयी थी। प्रातः तकरीबन साढ़े 6 बजे वृद्वा शौच के लिए गयी थी तभी गंगा स्नान करके लौट रहे एक बाइक सवार ने वृद्वा के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। समाजवादी एम्बुलेंस से महिला को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने देखते ही वृद्व महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार चालक और बाइक को थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर लोहिया अस्पताल पहुंचे उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने वृद्वा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]