रुपये ने लगाई जबरदस्त छलांग, सेंसेक्स भी चढ़ा

0
100

2july2010moneyनई दिल्ली। फेड के क्यूई3 में कटौती नहीं करने के फैसले का असर रुपये पर भी देखने को मिला है। आज रुपये में जबर्दस्त उछाल देखने को मिली है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 168 पैसे की जोरदार उछाल के साथ 61.70 पर खुला है, जो रुपये का 5 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। वहीं बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 63.38 पर बंद हुआ था।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शेयर बाजार में भी आज कारोबार की शुरुआत भारी बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलते ही आज सेंसेक्स 550 अंक उपर चढ़ा। निफ्टी में भी 183 अंकों का उछाल आया। इसके अलावा पिछले कुछ समय से लगातार लड़खड़ा रहे बाजार में अब सुधार होना शुरू हो गया है। रुपया तो मजबूत हो ही रहा है, सेंसेक्स और निफ्टी भी लगातार बढ़त पर हैं। निफ्टी जुलाई के बाद पहली बार 6000 के आंकड़े से उपर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स 20 हजार के उपर बना हुआ है।

[adrotate banner="2"]