कलराज मिश्र अस्पताल में, डेंगू की आशंका

0
122

MALA KALRAJ 18-6-12-4लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की तबियत बिगड़ने के बाद अचानक ही बुधवार देर रात उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉकटरों के मुताबिक जांच चल रही है और उसके बाद ही बीमारी के बारे में पता चल पाएगा। लखनऊ पूर्व से विधायक कलराज को बुधवार देर रात तेज बुखार से पीड़ित होने के बाद हजरत गंज स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
डेंगू होने की आशंका के बीच उनकी गहन जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चल पाएगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ खुर्शीद हसन के मुताबिक डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]