पड़ोसी पर पथराव कर घर फूंका, बाल बाल बचे परिजन

0
102

FARRUKHABAD : हैन्डपम्प पर काला रंग कर देने से दो परिवार आमने सामने आ गये। पड़ोसी ने पथराव कर दिया। जिससे घबराये परिजन एक कमरे में दुबक गये। गुस्साये पड़ोसियों ने घर में आग लगा दी। जिससे पड़ोसी का पूरा घर जल गया।

[adrotate banner="3"]

burn house1घटना थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम चुरसाई की है। जहां मुखराम राजपूत पुत्र शिवसहाय राजपूत अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके चबूतरे पर सरकारी हैन्डपम्प लगा है। मुखराम ने बताया कि हैन्डपम्प में जंग आ गयी थी। इसलिए उस पर काला रंग पोत दिया। इस बात से पड़ोसी धनीराम राजपूत, धर्मपाल, मुरारी आदि से कहासुनी हो गयी। शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे सुखराम राजपूत की 10 वर्षीय पुत्री गोमती आरोपियों के चबूतरे से गुजर रही थी तो उन्होंने मारपीट कर दी।

सुखराम का आरोप है कि जब उसने अपनी पुत्री को बचाने का प्रयास parijan chursaiकिया तो पड़ोसी के आधा दर्जन परिजन भी आ गये और घर पर पथराव कर दिया। ईंटें चलने के भय से मुखराम अपनी मां सुखरानी, 15 वर्षीय पुत्री शोभा, 10 वर्षीय पुत्री गोमती के साथ एक कमरे में घुस गया और दरबाजा अंदर से बंद कर लिया। गुस्साये पड़ोसियों ने उसके घर में आग लगा दी। जिससे उसके घर के चार छप्पर, चारपाइयां व अन्य सामान बुरी तरह जल गया। परिजनों के अलावा जानवर बाल बाल बच गये। कमरे में बंद सुखराम राजपूत जैसे तैसे कमरे के पीछे एक होल से बाहर निकला और मामले की सूचना पुलिस को दी।

[bannergarden id=”8″]

वहीं मुखराम की तरफ से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुरारी, पप्पू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल की जा रही है। दो पक्षों के विवाद के समय किसी ने घर में आग लगा दी थी।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]