जाम की झाम के बाद एफ आई आर दर्ज, फील्ड यूनिट ने लिये नमूने

FARRUKHABAD : सर्राफा व्यापारी अनिल वर्मा की दुकान में हुई दो लाख की चोरी से आक्रोषित फर्रुखाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्यवाही का आश्वासन देकर मामले को ठंडा किया।

RAHUL JAINफर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन व उपाध्यक्ष शिवेन्द्र यादव शिब्बू चोरी की सूचना के बाद अनिल वर्मा की दुकान पर आ गये। क्योंकि अनिल वर्मा का पुत्र अंकित वर्मा संगठन में नगर सचिव है। कार्यकर्ताओं ने फतेहगढ़, फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर बाइकें इत्यादि खड़ीं कर दीं और सड़क पर बैठ गये। तत्काल कार्यवाही की मांग कर नारेबाजी शुरू की तो मौके पर पिकेट ड्यूटी के दो सिपाही पहुंचे और सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। तकरीबन 40 मिनट बाद फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक जगदीश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब तक सड़क के दोनो ओर वाहनों की लम्बी लाइनें लग गयीं।

[bannergarden id=”8″]

jamप्रभारी निरीक्षक ने मामले को समझने का प्रयास किया और घटना पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उन्हें दरोगा केदारसिंह परिहार ने घटना के सम्बंध में कोई भी सूचना मुहैया नहीं करायी। इस पर उनसे जबाब तलब किया जायेगा। वहीं कोतवाल ने तत्काल पीड़ित सर्राफा व्यापारी अनिल वर्मा की तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश अधीनस्थ कर्मचारियों को दिये और घटना स्थल से ही फील्ड यूनिट को पुलिस लाइन सूचना दी गयी।

इस बीच स्थानीय व्यापारियों ने कर्नलगंज चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह को चौकी से हटाये जाने की मांग भी रखी और आरोप लगाया कि रात में पुलिस सर्राफा व्यापारियों की तरफ गश्त नहीं करती। जिसके नतीजन सर्राफा की दुकान के आस पास भी पहले कई घटनायें हो चुकी हैं। कोतवाल जगदीश तिवारी ने व्यापारियों व विकास मंच पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि आगे से रात में पुलिस की तैनाती की जायेगी। कोतवाल के आश्वासन के बाद मंच कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।

इस दौरान गौरव यादव, वासू सक्सेना, मोहित श्रीवास्तव, यूशुफ अंसारी, रवी श्रीवास्तव, छोटू, राहुल व रोहित वर्मा के अलावा जिला युवा उद्योग व्यापर मंडल उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]