अनुशासनप्रिय होने के कारण तानाशाह बन जाते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

girlअंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 03 सितंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 8 है. कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आपको आज थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपका लकी रंग गोल्डन ब्रांउन और लकी नंबर 16 है. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन दूसरे की सलाह को स्वीकार कीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 23 है. दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी। गुस्सा, आवेश पर काबू रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपनी हेल्थ पर ध्यान दीजिए क्योंकि आपको बहुत सारी जिम्मेदारिय़ां संभालनी है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 33 है. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

वर्क लोड को थोड़ा साइड में रखकर आज के दिन मस्ती कीजिए. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 10 है. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज के दिन घर रहिए और अपने आप को अराम दीजिए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 21 है. नए अनुबंध नहीं करें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज के दिन रिलेक्स कीजिए और थोड़ा समय अकेले बिताइए. आपका लकी रंग येलो  और लकी नंबर 20 है. व्यवसाय में उन्नति होगी। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़े तो चलेगा. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 14 है. परिवार में सुख-शांति रहेगी। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें। सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपनी सोशल लाइफ का आनंद लेने वाले हैं. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 9 है. अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। परिश्रम का महत्व समझें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 18 है. अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

सारे काम को भूल जाइए और आज के दिन जीवन का आनंद लीजिए और तनाव को दूर कीजिए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन लकी नंबर 23 है. मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज का दिन आप अपनी समस्याओं को सुलझाएंगे. आपका लकी रंग लाइट पिंक लकी नंबर 4 है मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।