आर्थिक तंगी से परेशान विवाहिता ने पिया जहर, हालत बिगड़ी

0
96

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद निवासी सनवेश की पत्नी सुमन कुमारी ने अपने पति से कुछ रूपये यह कहते हुये मांगे कि उसे शापिंग करनी है। पत्नी के पैसे मांगने पर पति ने पैसे न होने की बात करते हुये पैसे देने से जब पत्नी को मना कर दिया तो पैसे न होने की मजबूरी उसकी समझ में न आयी। वल्कि उसे ऐसा लगा कि पति उसकी इच्छाओं को पूरा करना नहीं चाहता है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

अपनी इसी सोच के चलते वह पति से इतनी नाराज हो गयी कि उसने गुस्से में आकर घर में रखा कीटनाशक खामोशी के साथ उठाकर उसका सेवन कर लिया। जहर के असर से कुछ समय बाद जब सुमन की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को उसके जहर खा लेने की जानकारी हुई। सुमन के जहर खा लेने की बात सामने आने पर परिजनों के हाथ पैर फूल गये और वे उसे आनन फानन लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आये। जब तक परिजन सुमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, इतनी देर में सेवन किया हुआ कीटनाशक काफी असर कर चुका था। जिससे सुमन की चिंताजनक हालत को देखते हुये अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

[adrotate banner="2"]