वर्तन व्यापारी ने की सरे बाजार फायरिंग, जरदोजी कारीगर घायल

0
108

FARRUKHABAD : बेखौफ हुए दबंगों का कहर इन दिनों शहर में सुर्खियों में है, जिसका ताजा उदाहरण फिर एक बार देखने को मिला। जब एक दबंग वर्तन व्यापारी ने सरे बाजार तमंचे से फायर कर दिया। जिससे एक जरदोजी कारीगर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस का आरोपी के परिजनों से विवाद हो गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड पर हुई। लोहाई रोड स्थित नारायण इंटरनेशनल कढ़ाई कारखाने पर काम करके राजीवगांधी नगर निवासी हरिशंकर निकल रहा था। उसी दौरान वर्तन व्यापारी पीयूष मिश्रा ने तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर हरिशंकर के लग गयाharishankar। गोली लगने से हरिशंकर गंभीर घायल हो गया। पीयूष मिश्रा तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव, एस एस आई हरिश्चन्द्र, घुमना चैकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल हरिशंकर से पूछताछ करने के बाद कोतवाल फोर्स के साथ दबिश देने आरोपी पीयूष मिश्रा के घर पहुंच गये। जहां पुलिस पर आरोपी के महिला परिजनों ने गाली गलौज करने का आरोप लगाया। जिससे विवाद की स्थिति बन गयी। पुलिस विवाद के बाद बैरंग वापस हो गयी। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]