पोस्टर हटवाने को लेकर सपाइयों ने दी जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

0
126

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में बीते दिन जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर द्वारा हटवाये गये होर्डिंग व पोस्टर को लेकर सपाइयों में खिंचती नजर आ रही है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कुछ सपाइयों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]Rajkumarसमाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर द्वारा पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार को सौंपे गये शिकायतीपत्र में कहा है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष के विपरीत कुछ व्यक्तियों ने जनपद में अवैध रूप से होर्डिंग लगा दी है। जिसकी शिकायत लोगों ने प्रदेश कार्यालय को दी थी। प्रदेश कार्यालय से होर्डिंग हटवाने के लिए जिला संगठन को निर्देश दिये थे। इसके अनुसार जनपद में जिन लोगों ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देश के विपरीत होर्डिंग लगायी थी। उनको एक सप्ताह के अंदर हटाने के नोटिस भेजे। लेकिन होर्डिंग नहीं हटे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 25 अगस्त को सायं 6 बजे वह स्वयं तथा महासचिव समीर यादव, उपाध्यक्ष संजीव शाक्य, सचिव सर्वेश कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, रजत क्रांतिकारी, आशीष यादव आदि लोगों ने फतेहगढ़ चैराहा से होर्डिंग हटाने शुरू किये तथा लाल दरबाजे तक लगे होर्डिंग हटवाये।

[bannergarden id=”11″]

आवास विकास तिराहे पर जग्गू यादव अपने कुछ साथियों के साथ बंदूक, राइफल आदि लिये हुए मिले। जिनके द्वारा पदाधिकारियों से दुव्र्यवहार कर परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी। जिसके बाद रात 9 बजे फतेहगढ़ चैराहे पर चन्नू यादव ने अपनी महेन्द्रा गाड़ी से ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली व आठ दस लोगों के साथ उतरे और धमकी देते हुए होर्डिंग उतरवाने का कारण पूछा और जान से मारने की धमकी दी। साथ लोगों में मौजूद मोहित नाम के व्यक्ति ने बंदूक तान दी और मेरी रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया। सपा जिलाध्यक्ष ने इन के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]