FARRUKHABAD : जनपद में एक कार्यक्रम में भाग लेने आयी महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी ने पीडब्लूडी गेस्टहाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में शहरों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी व पिछड़ेपन से महिलाए उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।
[bannergarden id=”8″]
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अभी भी महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके लिए ब्लाक स्तर पर महिला समितियों का गठन करके जिन महिलाओं की समस्या शासन स्तर तक नहीं पहुंच पाती है उनकी जिला स्तर पर ही समस्या निबटा दी जायेगी। महिलाओं व लड़कियों से हो रही छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाओं के बारे में जरीना उस्मानी से पूछे जाने पर कि सपा के मंत्री द्वारा लड़कियों के पहनावे में सुधार को कहा गया-क्या यह सही है और आप सहमत है। जिस पर उन्होंने कहा कि लड़कियों को ध्यान देना चाहिए कि किस समय कौन से कपड़े पहने जायें। घर में घर जैसे कपड़े, स्कूल में स्कूल जैसे व पार्टी में पार्टी के मुताबिक ही कपड़े पहने जायें। उन्होंने कहा कि डिग्री कालेजों में भी ड्रेस कोड लागू किया जाना चाहिए।
[bannergarden id=”11″]
जरीना उस्मानी ने कहा कि उनका मानना हे कि सबसे पिछड़ा वर्ग मुस्लिम वर्ग है। जिनमें आज भी शिक्षा की बेहद कमी है।
शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा महिलाओं का उत्पीड़न: जरीना उस्मानी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

