अयोध्या जा रहे विहिप नेताओं को पुलिस ने स्टेशन पर रोका

0
113

FARRUKHABAD : 84 कोस की यात्रा में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने फर्रुखाबाद जंक्शन पर रोक दिया। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प भी हो गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

inspector roomsingh yadavविश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री रवीन्द्र भदौरिया के साथ घटियाघाट से नर्सिंगदास, नारायणदास व बालकदास उत्सर्ग एक्सप्रेस से लखनऊ जाने के लिए फर्रुखाबाद जंक्शन पहुंचे तो मामले की सूचना पुलिस को हो गयी। सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह, शहर कोतवाल रूम सिंह यादव, फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रा में शामिल होने जा रहे जिला मंत्री सहित सभी को रोक दिया। जिस पर विहिप कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। बाद में भारी पुलिस बल के सामने मजबूर होकर विहिप कार्यकर्ता वापस लौट गये।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]