FARRUKHABAD : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के प्राथमिक विद्यालय में दबंगों द्वारा जानवर बांधे जा रहे हैं। जानवर बांधे जाने का विरोध करने व स्कूल में प्रधानाध्यापक द्वारा ताला डाल देने से गुस्साये दबंग ने प्रधानाध्यापक सहित छात्रों पर तमंचा तान दिया। छात्र व शिक्षक काफी सहमे हुए हैं।
[bannergarden id=”8″]
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में प्रधानाध्यापक द्वारा बीते दिनों ही छुट्टी के बाद मैन गेट में ताला डाल दिया गया। जिस पर गांव के ही दबंग ओमकार पुत्र श्रीराम ने विद्यालय में जाकर तमंचे से प्रधानाध्यापक व छात्र छात्राओं को धमकाया। दबंग ने कहा कि आप मैन गेट में ताला डालकर नहीं जायेंगे। ताला डालेंगे तो अच्छाई नहीं होगी। डर की बजह से मास्टर व बच्चे अंदर कमरों में बैठ गये।
[bannergarden id=”11″]
फतेहगढ़ के शीशमबाग निवासी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार व गोपालपुर निवासी शिक्षामित्र विनवेश कुमार ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार को सूचना दी। दो घंटे बाद एबीएसए स्कूल में पहुंचे। जिसके बाद एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को कमालगंज थाने में लाकर दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दिलवायी। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
विदित हो कि पुलिस से मारपीट के मामले में चर्चित रहे ग्राम टाडा बहरामपुर से गोपालपुर जुड़ा हुआ गांव है। जिससे अभी भी पुलिस इस गांव में जाने से कतरा रही है।
स्कूल में जानवर बांधने से मना करने पर दबंग ने प्रधानाध्यापक पर ताना तमंचा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


