टैंपो की टक्कर से निशान टूटने पर चालक को धुना

0
87

फर्रुखाबादः गुरुवार प्रातः लगभग 3 बजे फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना के मोड़ के पास जाहरवीर गोगा जी के मेले के लिये बन रहे निशानों को एक अनियंत्रित टैंपो ने टक्कर मार दी। टैंपो की टक्कर से जहां एक निर्माणाधीन निशान क्षतिग्रस्त हो गया वहीं भगत मनोहर लाल पुत्र मंगूलाल व उसका छोटा भाई सर्वेश भी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टैक्सी चला रहा युवक अन्नू बाल्मीकि निवासी हाथीखाना उतर कर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने टैक्सी में पीछे की सीट पर लेटे युवक शहनवाज उर्फ शानू पुत्र चमन शाह निवासी कर्नलगंज को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया, व मनोहर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]