शीघ्र पकड़ा जायेगा कच्छा बनियान गिरोह, बाढ़ की जानकारी नहीं: कमिश्नर

0
121

FARRUKHABAD : जनपद में सुरक्षा व्यवस्था व विकास कार्यों का जायजा लेने आये कमिश्नर महेश गुप्ता ने तहसील परिसर में मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान कहा कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि जनपद में कच्छा बनियान गिरोह सक्रिय है, जिसे शीघ्र ही पकड़वाया जायेगा। लेकिन जब उनसे बाढ़ पीडि़तों व बाढ़ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बाढ़ की उनको जानकारी नहीं है।

[adrotate banner="3"]

mahesh gupta[bannergarden id=”8″]
अभी तक किसी नेता को आपने मंच पर हवाई भाषण देते देखा होगा। गांव में भले ही कोई गली न हो लेकिन खड़न्जा उसमें भी बिछवाने की बात कर गये हों। लेकिन यहां तो मण्डलायुक्त ही कुछ इसी तरह की बातें मीडिया के सामने करते नजर आये। मण्डलायुक्त महेश गुप्ता ने तहसील परिसर में मीडिया से वार्ता की। उन्होंने कहा  कि कमालगंज क्षेत्र में कच्छा बनियान गिरोह चल रहा है। उसके लिए पुलिस प्रशासन से कह दिया गया है। शीघ्र ही कच्छा बनियान गिरोह को पकड़ा जायेगा। जिससे जनता को इससे निजात मिल सके।

[bannergarden id=”11″]

वहीं जब बाढ़ व बाढ़ पीडि़तों के बारे में कमिश्नर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जनपद में बाढ़ आने की कोई जानकारी नहीं है। मालूम हो कि जनपद में कच्छा बनियान गिरोह तक की कमिश्नर साहब को भलीभांति जानकारी मिल गयी। लेकिन गंगा की बाढ़ की त्रासदी झेल रही जनपद की लगभग एक तिहाई जनसंख्या की समस्या का कमिश्नर को कोई पता नहीं।

[adrotate banner="2"]