आरा मशीन कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

0
109

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चैकी याकूतगंज के मजरा पकरा निवासी आरा मशीन कारीगर वीरेन्द्र की संदिग्ध परिस्थितियों में आरा मशीन पर लेटे समय मौत हो गयी। वीरेन्द्र के परिजनों ने आरा मशीन संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

MAHILA[bannergarden id=”8″]

पकरा निवासी प्रमोद कुमार की आरा मशीन पर वीरेन्द्र कुमार बीते कई वर्षों से कारीगर का काम करता है। बीते दिन भी वीरेन्द्र आरा मशीन पर काम करने के बाद वहीं लेट गया। वीरेन्द्र की पत्नी आशा के अनुसार उसके फोन पर प्रमोद की भाभी का फोन आया कि उसके पति वीरेन्द्र की हालत बहुत ही खराब है वह बेहोशी अवस्था में आरा मशीन पर पड़े हैं। जिसके बाद परिजनों ने आकर एक प्राइवेट डाक्टर के यहां वीरेन्द्र को भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[bannergarden id=”11″]

वीरेन्द्र के परिजनों ने आरा मशीन संचालक प्रमोद कुमार पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में वीरेन्द्र के परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर भी दी है।

फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा।

[adrotate banner="2"]