ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

0
97

FARRUKHABAD : दिल्ली से छुट्टी आकर घर से सीधे बाइक द्वारा ससुराल के लिए निकले राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खण्डौली निवासी सुरेश सिंह सोमवंशी के 26 वर्षीय पुत्र दुष्यंत सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज के निकट मौत हो गयी।
[bannergarden id=”8″]
दुष्यंत सिंह सोमवंशी दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था और वह मंगलवार को प्रातः ही दिल्ली से अपने गांव खण्डौली आया था। जहां से वह अपनी ससुराल पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा के ग्राम मुरतिया निवासी अपने ससुर कृष्णपाल परमार से मिलने के लिए बाइक से निकला था। दुष्यंत सिंह जब अल्लागंज थाना क्षेत्र के बरेली हाइवे पर स्थित पतेहपुर के निकट अज्ञात वाहन ने दुष्यंत के जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची अल्लागंज थाना पुलिस ने उसके पास मिले पहचान पत्र के माध्यम से गांव में प्रधान के माध्यम से सूचना भेजी व दुष्यंत सिंह को लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

दुष्यंत का विवाह तीन वर्ष पहले मोनी के साथ हुआ था। सूचना पर उसकी पत्नी भी लोहिया अस्पताल पहुंची। जिसका रो रो कर बुरा हाल था। मृतक दुष्यंत के एक डेढ़ साल का पुत्र हिमांशू है। मामले की जानकारी होने पर कांग्रेसी नेता डा0 दिनेश अग्निहोत्री परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे। शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है।

[adrotate banner="2"]