लोहिया अस्पताल के डाक्टर व बार्ड व्याय में विवाद

0
130

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी स्थित डा0 राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में बार्ड व्याय के साथ डाक्टर का विवाद हो गया। दोनो पक्षों ने कोतवाली में fightingजबाबी तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि लोहिया अस्पताल के निलंबित चल रहे बार्ड व्याय वेदराम कठेरिया के पुत्र अर्पित की बाइक आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति के पास टैक्सी से भिड़ गयी थी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में अर्पित को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अर्पित का आरोप है कि वह इमरजेंसी बार्ड में अकेला लेटा था। उसी दौरान डा0 ए के मिश्रा आ गये और उन्होंने बार्ड के सारे लाइट व पंखे बंद कर दिये। डाक्टर के पंखे बंद करने पर अर्पित लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकल रहा था। उसी दौरान डाक्टर ने उससे कमरे से बाहर जाने की बात कही और उसे धक्का दे दिया। जिससे अर्पित जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद उसके पिता वेदराम से कहासुनील होने लगी। कहासुनी में डाक्टर और मरीज के परिजनों में विवाद हो गया।

[bannergarden id=”8″]

डाक्टर ए के मिश्रा का आरोप है कि मरीज के परिजनों ने उसके साथ हाथापाई कर दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अर्पित के पिता वेदराम को हिरासत में ले लिया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]