सपा अल्पसंख्यक सभा की जिला कमेटी भंग

0
85

FARRUKHABAD : जिलाध्यक्ष को छोड़कर प्रदेश नेतृत्व ने अन्य सभी पदाधिकारियों की सपा अल्पसंख्यक सभा से छुट्टी कर दी। हटाये गये पदाधिकारियों पर बसपाई होने का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

sapaपार्टी के जिला महासचिव समीर यादव ने फोन कर जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला कमेटी भंग कर दी है। विदित है कि बीते दिनो डाक बंगले में हुई छीछा लेदर ने मौके पर मौजूद अल्पसंख्यक सभा के लोगों पर बसपाई होने का आरोप जड़ा था। पर्यवेक्षक के रूप में आये मंत्री के सामने ही सपाइयों ने जमकर गदर काटा था। जिला महासचिव समीर यादव ने बताया कि उन्होंने व नगर अध्यक्ष महताब खां ने अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों आकिल खां व अनवर जमाल के अलावा अन्य कई नेताओं के बसपाई होने की शिकायत की। जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को छोड़कर अल्पसंख्यक सभा की कमेटी को भंग कर दिया।
[bannergarden id=”11″]

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]