नहीं दिए 15 करोड़, बंटवा दी अश्लील सीडी!

0
93

cdशिमला: कुछ दिनों पहले हिमाचल के मंडी में बंटी एक नेता की अश्लील सीडी के तार दिल्ली से जुड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सीडी के बनवाने में मुख्य भूमिका दिल्ली के एक नामी कार्डियोलॉजिस्ट की है। इस मामले में करोड़ों के लेन-देन की बात भी सामने आई है।

[adrotate banner="3"]

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर, नेता से अपने बकाया 15 करोड़ रुपए मांग रहा था। जब नेता ने उसे 15 करोड़ रुपए नहीं दिए तो डॉक्टर ने नेता की पोर्न सीडी जारी करवा दी। सीआईडी का कहना है कि सीडी का सच फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

हिमाचल प्रदेश के मंडी उपचुनाव के प्रचार के बीच एक बड़े नेता की अश्लील सीडी बंटने से हड़कंप मच गया है। यह सीडी गत गुरुवार देर रात मंडी में बांटी गई थी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
सूत्रों का कहना है कि जांच के दायरे में आ रहा डाक्टर दिल्ली में एक नर्सिंग होम चलाता है। उसके नेता के साथ काफी पुराने संबंध बताए जाते हैं। लेकिन अब तक इस बात का खुलासा होना बाकी है कि नेता को डाक्टर ने इतनी बड़ी रकम क्यों और कैसे दी।

सीआईडी डाक्टर से जल्द ही पूछताछ करने जा रही है।
मामले की जांच के लिए सीआईडी की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की जा रही है। सीआईडी ने शिकायत कर्ता से कई जानकारियां हासिल की हैं। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण सीआईडी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

सीडी जारी करने के पीछे जो कोई भी हो, इस दिशा में जांच चल रही है। छानबीन में पुख्ता आधार आने के बाद ही मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी।
एस आर मरढ़ी, एडीजीपी, सीआईडी

[adrotate banner="2"]