जौनपुर में सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ मुकदमा

0
106

Dhananjay Singhलखनऊ : बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ जौनपुर में व्यवसायी के साथ अभद्र व्यवहार व जान से मारने की धमकी देने का मामला कल कोतवाली में दर्ज किया गया। बसपा के सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ केस जांच के बाद दर्ज किया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
व्यवसायी इंद्र बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि 29 मई को सांसद ने फैजबाग क्षेत्र में आयोजित एक समारोह में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने दूसरे दिन एसपी हैप्पी गुप्तन से मिलकर सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी अल्का भटनागर को सौंपी। जांच के बाद व्यवसायी की तहरीर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]