मानसून की दस्तक, पानी पानी हुआ नगर: नाला सफाई की खुली पोल

0
86

फर्रुखाबाद: मानसून ने मध्य यूपी में दस्तक दे दी है। रविवार को रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। बीच-बीच में धूप भी खिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसूनी बारिश का यह मिजाज जारी रहने की उम्मीद जाहिर की है।
RAIN MANSOON
पूरे सेंट्रल यूपी में बीते चार दिन से छुटपुट बारिश हो रही थी। रविवार को प्रदेश सहित फर्रुखाबाद और आसपास भी मानसून सक्रिय हो गया। सुबह से बदली छाई रही। दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन बादलों ने सूरज को अपनी आगोश में ले लिया। ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। शाम करीब पांच बजे काले बादल छा गए। रिमझिम बारिश ने लोगों को खुशी से सराबोर कर दिया।

[adrotate banner="3"]

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को बदली छायी रहेगी। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

नगर में दो माह से चल रहा नाला सफाई अभियान नंगा हो गया| आउटलेट और चोक नालो का पानी बाहर नहीं निकल पाया| पुलियों के नीचे सिल्ट साफ़ नहीं होने से आवास विकास में जलभराव की स्थिति हो गयी| वहीँ भोलेपुर और नेकपुर में सड़क लबालब हो गयी| शहर के निचले इलाको में पानी घरो में घुस गया| बच्चो ने बारिश में नहाने का भरपूर मजा उठाया|

[adrotate banner="2"]