अल्टो की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

0
106

जहानगंज (फर्रुखाबाद): थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर के निकट पेट्रोलपम्प के सामने एक अल्टो सवार ने बाइक सवारों के जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गये। टक्कर मारने वाली अल्टो भी खड्ड में जा गिरी। गंभीर घायल बाइक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

बंथल शाहपुर निवासी जकील पुत्र वकील अपनी अल्टो कार संख्या यूपी 76क्यू 0097 से जहानगंज की तरफ जा रहा था तभी दूसरी तरफ से जा रहे बाइक सवार दूसरी पार्टी शिव कुमार पुत्र राजेश, राजेश पुत्र रामफेरू, राहुल पुत्र राकेश निवासी सुहाबा सिकंदरपुर कन्नौज की टक्कर हो गयी। जहानगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोलपम्प के पास हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो को 108 नम्बर की एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया व पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अल्टो चालक जकील को हिरासत में ले लिया। जकील सीमेंट सरिया की दुकान जहानगंज में किये हैं।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]