माकन के बाद रेलमंत्री जोशी का भी मनमोहन कैबिनेट से इस्तीफा

0
118

manmohanनई दिल्ली| केंद्र की यूपीए सरकार मंत्रिमंडल से रेल मंत्री सीपी जोशी ने भी आज इस्तीफा दे दिया| अजय माकन के इस्तीफे के बाद सीपी जोशी दूसरे ऐसे मंत्री है जिन्होंने इस्तीफा दिया है| राजस्थान से आने वाले सीपी जोशी पूर्व में ग्रामीण विकास मंत्री भी रह चुके है| जोशी राहुल गांधी के करीबी माने जाते है| सीपी जोशी को भी राजस्थान में चुनाव संचालन के लिए भेजा जा सकता है|

[adrotate banner="3"]

जोशी से पहले केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री अजय माकन ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे कि वजह संगठन के लिए काम करना बताई थी। सूत्रों के हवाले से आ रही ख़बरों के मुताबिक कांग्रेस कोटे से और मंत्री सरकार से इस्तीफा दे सकते है| दिल्ली से सांसद माकन इसी वर्ष के अंत में दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी के लिए काम करेंगे।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंत्रिमंडल के विस्तार के संकेत देते हुए कहा था कि सरकार में फेरबदल आने वाले दिनों में हो सकता है| इस फेरबदल में कुछ नेताओं कि किस्मत बदल सकती है| श्रीकांत जेना को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री वही मोहसिना किदवई को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है| साथ ही ज्योति मिर्धा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है|

[adrotate banner="2"]