हरिश्चन्द्र वंशीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिखायेंगे हनक

0
100

FARRUKHABAD : अखिल भारतीय हरिश्चन्द्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 विनोद चन्द्र रस्तोगी पूर्व सीएमओ ने बताया कि रविवार 16 जून को जनपद में एक विशाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन होगा। जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व सुझावों का आदान प्रदान किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद में वर्ष 2008 में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डा0 विनोदचन्द्र रस्तोगी इन दिनों समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहकर सेवा कर रहे हैं। नीवाचुअत स्थित एक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते हुए श्री रस्तोगी ने कहा कि शहर के रेलवे रोड स्थित बी एस मेंन्सन में रोहतगी- रुस्तगी- रस्तोगी समाज का द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें समाज के लोगों के सुझावों पर चर्चा की जायेगी। मुख्य बिंदुओं में सबसे प्रमुख संगठन की मजबूती मानी जा रही है।

[bannergarden id=”8″]

इसके अलावा 2014 के दिसम्बर माह में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में समाज का योगदान, भ्रूण हत्या व समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कराने जैसे अन्य कई मुद्दों पर भी बात की जायेगी। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विशाल रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सौरभ रस्तोगी के अलावा ईशू रस्तोगी, गुंजन, पप्पू, पुनीत आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]