आग में जल रही पत्नी को बचाने में पति झुलसा

0
106

FARRUKHABAD : खाना बनाते समय अचानक विवाहिता आग की चपेट में आ गयी और धूं धूं कर जलने लगी। मौके पर मौजूद विवाहिता के पति ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो वह भी बुरी तरह आग में झुलस गया। गंभीर हालत में दम्पत्ति को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

vijayघटना कासमगंज के विजय नगर नरदोली की है। जहां 21 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह लोनिया की पत्नी रिंकी घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी अचानक उसकी साड़ी में आग लग गयी। जब तक रिंकी कुछ समझ पाती तब तक आग ने पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर उसका पति राजेश मौके पर पहुंचा और पत्नी को बचाने का प्रयास करने लगा। जिससे वह भी बुरी तरह झुलस गया। दोनो घायल पति पत्नी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें महिला की हालत गंभीर बतायी गयी है। रिंकी का विवाह वर्ष 2011 में हरदोई के अरबल से हुआ था। रिंकी के एक पुत्र भी है।
[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]