बीड़ी जलाने के चक्कर में शराबी खुद जला

0
128

FARRUKHABAD : नशे की हालत में धुत्त एक शराबी उस समय बुरी तरह झुलस गया जब वह चारपाई पर लेटकर बीड़ी जला रहा था। उपचार हेतु घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम करथिया निवासी राजाराम का 28 वर्षीय पुत्र बृजकिशोर बीती रात शराब पीने के बाद अपने घर आया और नशे की हालत में ही चारपाई पर लेट गया। उसी समय उसने बीड़ी जलाने के लिए माचिस जलायी। बीड़ी जलाने के बाद माचिस की तीली नशे की हालत में उसकी चारपाई पर ही गिर गयी। इसके बाद देखते ही देखते उसको आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घायल को ईएमटी करुणाकर पाण्डेय ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”11″]

मारपीट में चाकू मारा
फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गढ़िया कालोनी निवासी उमेश के 14 वर्षीय पुत्र सूरज को मारपीट करने के बाद चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल का थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]