मुस्लिमों से किये गये चुनावी वादे पूरे करे उत्तर प्रदेश सरकार

0
131

FARRUKHABAD : फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने लगभग एक वर्ष पूरा हो गया है। चुनाव के समय सपा सरकार द्वारा किये गये वादे याद दिलाने के लिए जनपद के मुस्लिम एक्सन कमेटी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रेषित एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ को सौंपा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

पत्र में कहा गया कि चुनाव के समय सपा सरकार द्वारा किये गये वादे कि मुसलमानों की आबादी के हिसाब से हमें चुनाव के समय किये गये वायदे के अनुसार साढ़े अठारह फीसदी आरक्षण दिया जाये। मुस्लिम विरोधी साम्प्रदायिक मानसिकता वाली ताकतों से की जाने वाली साठगांठ पर लगाम लगे। दंगाइयों की पहचान करके उनको सजा दी जाये और मुसलमानों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। दंगों में मारे गये लोगों को 25 लाख का मुआवजा दिया जाये। दंगा पीड़ितों के माली नुकसान की सरकार की तरफ से भरपाई की जाये। दंगे में शामिल दंगाइयों को गिरफ्तार करके उन्हें सजा दी जाये। सीओ कुण्डा शहीद जियाउल हक के असली हत्यारों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

[bannergarden id=”11″]

खालिद मुजाहिद के परिवार को 25 लाख का मुआवजा दिया जाये और उसके असली कातिलों को गिरफ्तार किया जाये। समाजवादी पार्टी और दूसरी पार्टियों के मुस्लिम रहनुमाओं को जलील करने और उनके खिलाफ साजिश के तहत की जाने वाली कार्यवाहियां बंद हों। मुसलमानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए तत्काल रंगनाथ मिश्र आयोग और सच्चर कमेटी की शिफारिशों को लागू किया जाये। दो माह के अंदर यदि सभी मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस दौरान मीर वारिस अली, मो0 यूशुफ अंसारी, असलम शेर खां, साबिर खान, सैय्यद इरशाद अली, साहिद खां आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]