सिपाही के पुत्र ने पिता की रायफल से खुद को गोली से उड़ाया

0
134

कमालगंज(फर्रुखाबाद) : क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी सिपाही राजकुमार जाटव के तीस वर्षीय पुत्र विपिन ने मंगलवार देर शाम संदिग्‍ध परिस्‍थितियों में गोली मार कर आत्‍महत्‍या कर ली।

[adrotate banner="3"]

मृतक के पिता राजकुमार जाटव कानपुर में सिपाही के पद पर तैनात हैं। गांव में सिपाही की पत्‍नी व पुत्र रहता था। मंगलवार शाम राजकुमार की पत्‍नी किसी विवाह समारोह में गयी थी। घर पर विपिन अकेला था। तभी उसने अपने पिता की लाइसेसी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस संबधं में थानाध्‍यक्ष कमालगंज महपत गौर ने बताया कि अभी घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]